हाजीपुर, फरवरी 19 -- चेहराकलां, सं.सू. रुपए छिनतई मामले के एक आरोपित प्रशांत कुमार को कटहरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा है। बताया गया है कि मात्र एक सप्ताह पूर्व ही हिदायतपुर चकहाजी गांव से पैसा छिनतई का केस दर्ज कराया गया था। जिसमें वहां के शिवजी राय के पुत्र गुड्डू राय से करीब 30 हजार रूपए छीनतई होने का मामला सामने आया था। गुड्डू अपने भगीना संग टेंट साटा का पैसा वसूलकर महुआ से घर लौट रहे थे। महजीदिया चौक स्थित कबाड़ी दुकान के पास रसूलपुर फतह गांव के प्रशांत, नवनीत, रविकांत सहित 2-3 अन्य अज्ञात युवकों ने रोककर हथियार का भय दिखा 30 हजार रुपया छीन लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.