रुडकी, मार्च 18 -- राजकीय इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा में बच्चों के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के लिए मंगलवार को फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड के सौजन्य से संस्था आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन की ओर से प्यूरीफायर एवं वाटर कूलर लगाया गया। इसके साथ ही एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इमलीखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी, प्रधानचार्य मनीष, रीजनल मैनेजर ललित मोहन ,डिविजनल मैनेजर अमित कुमार, आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छ पेयजल के बारे में बताया। इस दौरान राकेश कुमार, राहुल त्यागी, मीनू ठाकुर, विपिन कुमार, आशा आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.