सहारनपुर, फरवरी 14 -- कस्बे के बीचों-बीच अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पालिका द्वारा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे नाले की दीवार शुक्रवार सुबह अचानक ढह गई। खास बात यह है कि यह सड़क और नाला निर्माण कार्य गर्मियों में ही पूरा हुआ था और करीब छह माह के भीतर दूसरी बार नाला गिरने की घटना सामने आई है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सेंट मैरी एकेडमी के सामने हुई इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सभासदों का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और निगरानी में लापरवाही बरती गई है। उनका कहना है कि नाला पहले भी कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है, कभी दीवारों में दर...