गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज। भीषण ठंड को देखते हुए आगामी छह जनवरी तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा एक से लेकर आठ तक में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। जबकि, 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेंगी। प्री-बोर्ड, बोर्ड व विशेष कक्षाएं उक्त आदेश से मुक्त रहेंगे। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने उक्त के संबंध में आदेश जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.