लखनऊ, फरवरी 9 -- चौक पुलिस बहराइच के कारोबारी मंथन पाटिल का 1.41 करोड़ का सोना अभी बरामद भी नहीं कर पाई थी। इस बीच सराफा बाजार के कारोबारी हिमांशु ने उसी जालसाज खरीदार पर 85 लाख के सोने के जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है। हिमांशु ने चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हिमांशु के मुताबिक धनश्री चेन एंड ज्वैलर्स के नाम से उनकी चौक सराफा बाजार में दुकान है। चार फरवरी को बहराइच के आफताब ने 300 ग्राम सोने और 143 किलो चांदी के जेवर पैक कराए। भुगतान के दौरान उसने बरगलाया और फिर जेवर लेकर फरार हो गया। आफताब पर ही आरोप है कि वह बहराइच के काजीपुरा निवासी कारोबारी मंथन पाटिल का 1.40 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ था। एसएसआई ने बताया कि वह घटना अमीनाबाद की थी। इसलिए जांच वहां ट्रांसफर कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.