वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी। टकटकपुर के त्रिभुवन नगर की एक महिला के घर से गुम सोने की चेन कैंट पुलिस ने ढूंढ लिया। प्रतिमा द्विवेदी के घर में उनकी चेन गुम हो गई थी। उन्होंने इसकी सूचना कैंट थाने पर दी। उन्होंने घर की नौकरानी पर शक जताया। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने कांस्टेबल नागेंद्र को काम पर लगाया। छानबीन में पता चला कि वही चेन नौकरानी का बेटा पहना है और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। चेन बरामद कर लिया। महिला ने नौकरानी पर किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.