सीवान, मार्च 26 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महत्वपूर्ण बाजार चैनपुर स्थित इंटर कॉलेज के छात्राओं का दबदबा रहा। इस विद्यालय की कई छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्क्रमित इंटर कॉलेज चैनपुर की छात्रा राजनंदनी को 461 अंक प्राप्त हुआ है तो निशु कुमारी को 458 अंक प्राप्त हुआ है। दोनों को सभी विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त हुआ है। ये छात्राएं आगे चलकर आईएएस बनना चाहती हैं, लेकिन यहां उच्च स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने से वह निराश भी है। राजनंदनी को मैथ में 95 फिजिक्स में 93 व अन्य विषयों में 90 से ऊपर अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि निशु को मैथ में 95 भौतिकी में 94 व अन्य बिषय में 90 से ऊपर अंक प्राप्त हुए है। इसके सथ ही रीया कुमारी, 427 अंक, सानिया कुमारी 426अंक, वसीमा कुमारी सहित अन्य को चार सौ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.