सिद्धार्थ, मार्च 17 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा कस्बे के गहिरौला स्थित बलुआ समय माता स्थान पर हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में 30 मार्च को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होना है। सोमवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने नगर प्रशासन की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में धर्मरक्षा मंच की ओर से बलुआ समय माता स्थान पर 21 हजार दीए जला कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही जागरण कार्यक्रम व भंडारा का भी आयोजन होना है। इस दौरान मंटू पाण्डेय, संतोष पासवान, गुलाब चन्द्र, प्रमोद गौतम, विकास चौहान, वीरेंद्र दुबे, सुनील यादव, बसंत गुप्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.