बलिया, दिसम्बर 8 -- बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन संत कुमार गुप्त उर्फ मिठाईलाल ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रामजी चौबे की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। उनका कहना है कि ईओ ने एकल हस्ताक्षर से 21 अक्तूबर को स्थाई अधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया था। उनका कहना है कि रामजी के के विरुद्ध मिली शिकायतों, आरोपों एवं नगर पालिका परिषद के खिलाफ अनियमित गतिविधियों को देखते हुए उनकी नियुक्ति को निरस्त किया गया है। उनका कहना है कि सिविल और फौजदारी न्यायालय के वादों की निगरानी के लिए जल्द ही स्थाई अधिवक्ता की नियुक्ति की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.