जहानाबाद, दिसम्बर 11 -- जहानाबाद। विधि - व्यवस्था के मधेनजर व यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने कई वाहन सवारों को पकड़ा। उनसे बतौर जुर्माने के रूप में एक लाख 10 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। बुधवार की देर रात तक पुलिस की ऊक्त कार्रवाई चली। गुरुवार को पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में कई बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कुछ के गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। किसी के प्रदूषण फेल थे। इन सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को पकड़ा और जुर्माने की राशि भुगतान करने के बाद आगे से ट्रैफिक नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत के साथ छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.