घाटशिला, दिसम्बर 6 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के चेंगजोड़ा चौक मे ट्रैक्टर और बाइक मे टक्कर हो जाने से कालचीति पंचायत अंतर्गत बासाडेरा गांव निवासी परमेश्वर सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गये। उनकी पत्नी बिमला सिंह व पुत्र राजीव सिंह को हल्की चोटें आई है। घायलों को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल परमेश्वर सिंह को बेहतर इलाज के लिए चिकत्सकों नें एमजीएम जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही जिप सदस्य देवयानी मुर्मू व मुखिया बैद्यनाथ मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जिला परिषद सदस्य व मुखिया नें अनुमंडल अस्पताल जाकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर एन सोरेन से मिलकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस नें बाइक व ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.