छपरा, फरवरी 22 -- छपरा, एक संवाददाता। विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को भारत स्काउट और गाइड सारण द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राष्ट्रीय शिविर जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट एवं गाइड के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्काउट और गाइड के उत्साह और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्काउट और गाइड ने पारंपरिक लोकनृत्य झिझिया, चारों दूल्हा में, कजरी एवं "गोदवाइला हो गोदनवा" गीत पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का समापन स्काउट-गाइड प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.