आगरा, फरवरी 7 -- किड्स वॉर अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चाहर क्रिकेट अकादमी ने जीत लिया है। फाइनल में शिव क्रिकेट अकादमी की टीम को हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चाहर क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए। शिव क्रिकेट अकादमी के लिए पारस, सुमित रघुवंशी ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव क्रिकेट अकादमी की टीम 23.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। केजी गोस्वामी ने 39, रुद्राक्ष दीक्षित ने 31, सुमित रघुवंशी ने 37 रन बनाए। चाहर क्रिकेट अकादमी के लिए अभिज्ञान विक्रम सिंह ने चार विकेट लिए। मुख्य अतिथि केके शर्मा, पार्थ राणा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.