कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी में शनिवार की सुबह रांची-पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी के नौवांमाइल के पास एक चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक बंगाल से चावल लादकर बिहार की ओर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने नौवें माइल के पास एक दूसरी गाड़ी को चकमा देने की कोशिश की, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...