मैनपुरी, फरवरी 10 -- अस्पताल में प्रसूता और उसके नवजात बेटे की जान लेने की आरोपी डा. पूनम पाठक के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन बड़ी बात ये है कि पूनम जिस आरोग्य धाम हॉस्पिटल की संचालिका हैं उस हॉस्पिटल का पिछले चार सालों से स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण ही नहीं है। एक साल पहले इसी हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हो गई थी। उस समय पूनम अपनी शादी की वर्षगांठ में व्यस्त हो गईं। जिससे पीड़ित महिला को उपचार नहीं मिल पाया और उसकी जान चली गई। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई थी। दो दिन पहले फूलबाग के निकट स्थित ज्योतिका आरोग्य धाम हॉस्पिटल में एक महिला को भर्ती किया गया। अस्पताल में महिला अंबिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। डा. पूनम पाठक ने जच्चा और बच्चा के स्वस्थ होने की जानकारी दी, लेकिन ऐसा नहीं था। महिला के पति बिछिया रोड निवासी देवेंद्र अप...