बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। चाट-पकौड़ी का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान आठ दिन बाद घर पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पैनल से वृद्धा का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला सदर कोतवाली के गांधी ग्राउंड का है। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला कश्यप वाली गली की रहने वाली 65 वर्षीय मायावती पत्नी रामचंद्र के परिवार का नाती प्रेम कश्यप 14 वर्ष गांधी ग्राउंड के पास चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता है। आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसी स्थान पर अपना चाट-पकौड़ी का ठेला लगा लिया, जिसको ...