फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। चाईनीज मांझे से कटकर दूल्हा घायल हो गया। लोहिया अस्पताल में इलाज कराकर उसे घर ले जाया गया। दुबका गांव निवासी शिवम यादव गुरुवार की शाम अपने चचेरे भाई प्रांशु के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से कपड़े खरीदकर घर वापस जा रहे थे। जब यह मुख्य रोड पर मिशन अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे कि तभी चाईनीज मांझे की चपेट में आ गए। नाक के नीचे चाईनीज मांझे से कट गये। इस पर खून निकलने लगा। इन्हें शाम चार बजे के बाद इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने इलाज किया। इसके बाद इन्हें घर ले जाया गया। चचेरे भाई ने बताया कि शाम को भोलेपुर में बारात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.