बलिया, जनवरी 16 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुरेजी चट्टी पर शुक्रवार की सुबह चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलसरा निवासी 52 वर्षीय चंद्रिका राम अपने घर से कुरेजी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कुरेजी दलित बस्ती स्थित आम्बेडकर पार्क के सामने पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर कटी पतंग का मांझा उड़ते हुए उनके चेहरे पर लिपट गया। मांझा इतना बारीक था कि दिखाई नहीं दिया और पलभर में चेहरे से लिपट गया। इससे उनके होंठ से गाल तक गहरा कट गया। घायल के अनुसार उसे कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां कटे हुए हिस्से पर टांके लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.