मोतिहारी, दिसम्बर 28 -- बंजरिया। नव वर्ष आगमन को लेकर चांटी माई मंदिर में तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है। नए साल में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर माता का दर्शन कर नए साल की शुरुआत करते हैं । मंदिर में नए साल को लेकर प्रतिवर्ष 48 घंटे का अष्टयाम होता है। उस दौरान मंदिर समिति के द्वारा 48 घंटे का भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। यह मंदिर लंबे समय से लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। जानकारों के अनुसार, यहां लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर आते हैं। इस मंदिर में हर वर्ष नए साल एवं नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। नव वर्ष को लेकर होता है मेला का आयोजन: नव वर्ष को लेकर मंदिर परिसर के नजदीक तरह तरह के झूले से लेकर दुकान तक लगता है। इस दौरान, यहां पर लाखों रुपए का व्यवसाय होता है। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.