रुडकी, फरवरी 3 -- जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने तहसील के लेखपाल सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस में भूमि पैमाइश, मुआवजा, सफाई आदि की 30 शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। शेरपुर खेलमऊ निवासी किसान मुकेश कुमार ने बताया कि एक साल पहले एक फैक्ट्री मे दूषित पानी सिंचाई विभाग की माइनर में छोड़ दिया था। यह पानी किसानों के खेतों तक पहुंच गया। इससे खेत में खड़ी गेहूं की पूरी फसल नष्ट हो गई। बताया कि संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक उसे फसल का कोई मुआवजा मिला है और न ही संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.