सीतापुर, जनवरी 20 -- अटरिया। महिलाओं ने ग्राम प्रधान समेत तीन पर अभद्रता कर गाली गलौज का आरोप लगाया है। अटरिया पुलिस ने प्रधान व उसके भाई समेत तीन आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। हीरपुर निवासी राखी त्रिपाठी का आरोप है कि गलत सड़क निर्माण के दौरान उसने व उसकी मां ने विरोध किया तो प्रधान बीरू यादव, उसके भाई व उनके साथ महिलाओं से गाली-गलौज कर धक्का -मुक्की करने लग। राखी के मुताबिक जब वह थाने शिकायत दर्ज कराने जा रही थी तो प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी। अटरिया थाना प्रभारी के मुताबिक बीरू व उसके भाई सहित सतेत तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय सिधौली भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.