औरैया, दिसम्बर 23 -- औरैया। ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि नामावली का निरीक्षण और दावे-आपत्तियां 24 से 30 दिसंबर तक ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक भी अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन के लिए निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन बीएलओ, उपजिलाधिकारी या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि समय रहते नामावली का अवलोकन कर आवश्यक सुधार कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.