जौनपुर, जनवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने शुक्रवार को गोमती नदी पर प्यारेपुर से अलीगंज बाजार के पास कलीचाबाद मार्ग पर बने नए पुल का निरीक्षण किया। यह पुल लगभग 212 मीटर लंबा है और इसकी लागत करीब 29 करोड़ 93 लाख रुपये है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्माण में आई कमियों को दूर करते हुए पिछले एक साल में काम पूरा कराया गया। यह पुल दिसंबर महीने में आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। पुल बनने से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और शहर आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि अब रास्ता आसान हो गया है, समय की बचत हो रही है और जाम की समस्या भी कम हुई है। लोगों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.