चमोली, दिसम्बर 9 -- पेयजल की समस्या से जूझते गोपेश्वर के हल्दापानी, सुभाष नगर और पठियाल धार के निवासियों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में जुट कर चमोली-गोपेश्वर सड़क पर दो घंटे से अधिक समय तक खाली बर्तनों के साथ चक्का जाम किया। नागरिकों ने मौके पर पहुंचे पेयजल विभाग के अधिकारियों का भी घेराव कर शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप झिंक्वाण, योगेन्द्र बिष्ट, अरविंद नेगी ने बताया हल्दापानी में पिछले 3 महीनों से पेयजल की किल्लत बनी है। क्षेत्र की स्थानीय निवासी सरिता नेगी, ऊषा रावत, सरिता तोपाल ने बताया हल्दापानी की 5000 से अधिक की आबादी पेयजल की बूंद-बूंद के तरस रही है। पर जल संस्थान इस बड़ी समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रहा है। पानी के तरसते हल्दापानी के निवासियों का आक्रोश मंगलवार को सड़क फूटा। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.