अलीगढ़, जनवरी 2 -- गोंडा, संवाददाता। कस्बे में एक स्वर्णकार की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर नकदी और चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक अंशुल मुरवार ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में कूमल लगाकर दुकान में प्रवेश किया। दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान में रखे करीब 4500 रुपये नकद और कुछ चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी दुकानदार ने अंशुल को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलने पर दुकानदार और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि चोरों ने दुकान में चोरी का असफल...