मऊ, जनवरी 9 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के तहत गोंठा रामशाला मन्दिर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रहने का संदेश देते हुए कहा कि जाति-पात से ऊपर उठकर देश हित में काम करें। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हिन्दू समाज का संगठित रहना बेहद आवश्यक है। वहीं कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर एक बजे भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और संगठन में निहित है। उन्होंने जोर दिया कि जब समाज संगठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.