धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, गंगेश गुंजन झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव भले ही गैरदलीय हो रहा है लेकिन राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। धनबाद में मेयर का चुनाव लड़ रहे लगभग सभी दल ने किसी न किसी प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। इस गैरदलीय चुनाव में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जी-जान से अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने में खून-पसीना बहा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के बहाने सभी राजनीतिक दल शहरी क्षेत्र में अपने संगठन का प्रभाव बनाने के लिए इस चुनावी समर में उतरे हुए हैं। झामुमो, भाजपा, कांग्रेस, जेएलकेएम और आजसू ने धनबाद में अपनी-अपनी पसंद के प्रत्याशियों को समर्थन दे दिया है। राजनीतिक दलों के विधायक से लेकर सांसद तक नगर निकाय के चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के लिए काम कर रहे हैं। --...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.