रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। कड़ाके की ठंड के बीच ओले व बरसात का असर रबी की फसलों पर दिखाई दे रहा है। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम अच्छा है। सरसों, आलू, मटर की फसलों पर बीमारियों का खतरा है। कीट व रोग का प्रकोप होने पर तुरंत उपचार करें। दवा का छिड़काव तभी करें, जब मौसम साफ हो। किसानों के लिए खरपतवार और कीटनाशक रसायन ब्लाक मुख्यालय में 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। जनवरी के अंत में हल्की बरसात के साथ धुंध छाई रहने से गेहूं व जौ की फसल को फायदा हुआ है। कम तापमान, धुंध और हल्की बरसात से खेतों में नमी बनी रही है। जो देर से बोई गई गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। इससे अच्छी वृद्धि बेहतर टिलरिंग (कल्ले फूटना) और स्वस्थ फसल कैनोपी (ऊपरी पत्ती आवरण) के विकास में मदद मिलती है। गेहूं की फसल फूल आने और दाने बनने की ओर बढ़ रही है। वर्तमान ठंडा और मध्य...