सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के दक्षिण ओर गुड्स प्लेटफार्म बन कर लगभग तैयार हो चुका है। अब उस पर लाइटिंग का काम होने जा रहा है। गुड्स प्लेटफार्म चालू होने से अब माल यहीं उतरेंगे। व्यापारियों को नकहा से माल कैरी नहीं करना पड़ेगा। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर गुड्स प्लेटफार्म बनाने का काम लगभग एक साल से चल रहा था। मिट्टी पटाई, गड्ढों के भरने में काफी वक्त लग गया। उसके बाद लेबल कर गिट्टियों को डाल कर कुटाई करने के बाद स्लीपर बिछा कर उसे बना दिया गया। प्लेटफार्म लगभग बन कर तैयार होने के बाद अब उस पर लाइटिंग का काम शुरू होने जा रहा है। लाइटिंग के लिए पूरी प्लेटफार्म पर चार हाईमास्ट लगाए जाएंगे। उसकी प्लींथ बनकर तैयार है। पोल व तार गिराए जा चुके हैं। पोल खड़ा करने के बाद उसपर हाईमास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.