गोरखपुर, जनवरी 8 -- भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के भटहट निवासी पीड़ित राजेश जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मीरापुर निवासी सुभान अली उसे लगातार गालियां देता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का कहना है कि आरोपित कुछ अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर आकर धमकाता है। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...