बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार में गंभीर हालत में मिले काठा ग्राम पंचायत के सचिव की गाजियाबाद के निजी अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वे बिजरौल गांव के मूल निवासी थे और वर्तमान में काठा ग्राम पंचायत में तैनात थे। शनिवार की सुबह गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार हुआ। बिजरौल गांव के रहने वाले अंकुर भारद्वाज काठा गांव में ग्राम सचिव के पद पर तैनात थे। पिछले करीब दो साल से वे काठा गांव में तैनात चल रहे है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अंकुर भारद्वाज विकास भवन पहुंचे थे। जहां उन्होंने विभागीय कार्य किया था। इसके बाद वे कार में सवार होकर काठा गांव के लिए चल दिए थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे पाली गांव के पास पहुंचे, तो कार हाईवे किनारे खड़ी कर ली और फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहा...