मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील स्थानों की सतत निगरानी कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मार्ग, रेलवे लाइन, पुल-पुलिया, सरकारी प्रतिष्ठानों और स्कूल-कॉलेजों आदि की सुरक्षा को लेकर अलर्ट कराया गया है। इसको लेकर जिले के सभी थानेदारों को वायरलेस मैसेज भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने मुख्यालय से जारी सतर्कता को रूटीन स्तर का अलर्ट बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...