आरा, जनवरी 6 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक और गरिमामय ढंग से मनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को अनुमंडल सभागार में एसडीओ संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आयोजन को भव्य बनाने की विस्तृत प्लानिंग की गई। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कार्यक्रम में कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में एसडीपीओ, पीजीआरओ, डीसीएलआर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी, को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गये। कार्यपालक पदाधिकारी और सीओ को किला मैदान की विशेष सफाई और सज्जा का जिम्मा मिला है। बीडीओ, सीडीपीओ सहित कई विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम ठीक रहा तो स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर करेगी। बैठक में मिथिलेश कुशवाहा, शाहब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.