बगहा, फरवरी 2 -- हरनाटाड़, एक संवाददाता। बगहा में वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंडक क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेलहवा गांव के समीप तिरहुत नहर के पास आम और शिशम के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है। यह घटना वन नियमों के खुले उल्लंघन की ओर इशारा करती है।घटना की सूचना मिलते ही बगहा वन क्षेत्र अधिकारी श्रीमान मालाकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों की एक टीम को मौके पर भेजा। हालांकि, टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही वन अपराधी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जांच शुरू कर दी।वन क्षेत्र अधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शीशम और सेमर के पेड़ काटे गए हैं। सूचना के आधार पर तत...