प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि खेलकूद से व्यक्ति का विकास होता है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में सांसद ने कहा कि इससे देश का भी विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। खेल को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सांसद ने कहा कि खेल से एक रिश्ता भी बनता है। खिलाड़ी समाज को स्वस्थ बनाने में बड़ा मददगार होता है। उद्घघाटन समारोह में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, पार्षद आनंद घिल्डियालय, आशीष द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकार प्रेम कुमार, अंतर्राष्ट्रीय बालीबाल ...