जौनपुर, फरवरी 6 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। बुधवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में घर के सामने खेल रहे दो बच्चों को आवारा कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के सरायकशी गांव निवासी सीताराम की आठ वर्षीय पुत्री उजाला अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता आ गया और उसे काट लिया। दूसरी घटना पवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव की है, जहां शिवराम के 11 वर्षीय पुत्र शिवांश को खेलते समय कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर आवश्यक इंजेक्शन और दवाएं देने के बाद उन्हें घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...