पिथौरागढ़, नवम्बर 6 -- पिथौरागढ़। सीमांत के बारमों टुंडी निवासी एक महिला को सांप ने डस लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को 25 वर्षीय प्रतिभा धामी अपने नजदीकी खेत से मवेशियों के लिए घास काट रही थी। तभी एकाएक कही से सांप ने आकर उन्हें डस लिया। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर आये। चिकित्सक ने बताया कि मरीज को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है, महिला की तबीयत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.