रांची, दिसम्बर 12 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने दूसरे मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खूंटी की ओर से आ रहे बिरसा मुंडा अपनी मां लूटुहास पूर्ति के साथ बारूहातु मोड़ के निकट पहुंच ही रहे थे कि अचानक एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। बताया गया कि टक्कर में बिरसा मुंडा का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी मां के सिर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इधर, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.