उन्नाव, दिसम्बर 24 -- औरास। नहर सफाई के बाद पानी छोड़ने के दूसरे दिन ही खांदी कटने से किसानों की कई सैकों बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों को गेहूं की फसल सड़ने की चिंता सता रही है। वहीं सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्र से निकली शारदा नहर में बघौडा के पास नहर में मंगलवार को पानी के तेज बहाव के कारण खांदी कट गई। पानी का बहाव इतना विकराल था कि किसान उस्मान, प्रमोद, जाहिद, श्याम सुंदर, बहादुर, भैयालाल, राजेश, मन्ना लाल, ईश्वरदीन, सुल्तान एवं मैकू सहित लगभग पांच दर्जन से अधिक किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को खांदी कटने की जानकारी दी लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद गांव के किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.