लोहरदगा, जनवरी 14 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के खरता कोयल नदी समीप मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ देव स्थल और नंदनी जलाशय तट पर मकर सक्रांति मेले का आयोजन किया गया। दोनों जगहों पर पूजा के लिए मंदिरो में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इसके बाद मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खरता मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें गूंज झारखण्ड ग्रुप के कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर अतिथि भाजपा प्रदेश एसटी मोर्चा महामंत्री डा बिंदेश्वर उरांव और कांग्रेस नेता रोहित उरांव संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समझने, इसका सम्मान करने और भावी पीढ़ी के लिए संजोने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रमों से नागपुरी गीत-संगीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.