देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। गुजरात से देवघर आए एक श्रद्धालु की मोबाइल चोरी कर लिया गया। पीड़ित श्रद्धालु आनंद देव कुमार ने बताया कि अन्य श्रद्धालुओं के साथ देवघर आए हैं। बिजली ऑफिस के पास चाय पी रहे थे। गाड़ी में मोबाइल रखी थी। उसी दौरान अज्ञात ने मोबाइल चुरा ली और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मोबाइल में श्रद्धालु की निजी तस्वीरों के अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात और जानकारियां भी थी, जिन्हें खोने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आनंद देव कुमार ने घटना की जानकारी नगर थाना में देते हुए मोबाइल चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.