प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के केवराकला में क्रिकेट खेलने के दौरान रविवार को दो पक्षों में कहासुनी हुई। एक पक्ष के युवकों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने रास्ते में घेरकर जमकर उनसे मारपीट की जिसमें धनऊपुर निवासी 18 वर्षीय अंकित सरोज, 19 वर्षीय पंकज सरोज घायल हो गए। सोमवार को घटना की तहरीर फतनपुर थाने में दी गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में कराया। गंभीर रूप से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.