मऊ, जनवरी 4 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुरादपुर गांव में रविवार को स्व रक्षा यादव स्मृति सैयद बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मैच आरसीसी क्रिकेट क्लब जोकहरा लाटघाट और तेजनाथ बाबा क्रिकेट क्लब पाउस के बीच खेला गया। इस मैच में नौ विकेट से पाउस की टीम विजई रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुसुम्हा मुरादपुर के ग्राम प्रधान रमेश यादव ने फीता काटकर किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान रमेश यादव ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय खिलाड़ियों की भी प्रतिभा निखरेगी। यह हमारे गांव में होना परमसौभाग्य की बात है, इसके लिए उन्होंने पूरी कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं मैच का अंपायरों ने सिक्का उछाला, जिसमें जोकहरा ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.