रुडकी, अक्टूबर 4 -- क्रांतिकारी श्याम कृष्ण वर्मा की जयंती पर आर्य समाज में शनिवार को वैदिक यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामनगर स्थित आर्य समाज में आचार्य बिहारी लाल ने वैदिक यज्ञ कर वेद मंत्रों से अमर श्याम कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि दी। एडवोकेट नीरज सैनी ने क्रांतिकारी श्याम कृष्ण वर्मा के महान व्यक्तित्व को उजागर करते हुए कहा कि श्याम कृष्ण वर्मा महर्षि दयानंद सरस्वती और आर्य समाज से बहुत प्रभावित थे। देश को आजाद करने का पावन संकल्प उन्होंने आर्य समाज में ही लिया था। उन्होंने इंडिया हाउस की स्थापना की, जहां युवा देशभक्त देश को आजाद कराने की व्यूह रचना तैयार करते थे। उन्होंने देश-विदेश में भारतीयों को एकत्रित कर क्रांति के लिए तैयार किया। वर्मा 30 मार्च 1930 को वीरगति को प्राप्त हो गए। इस दौरान प्रधान ऋषि पाल चौहान, रामेश्वर प्रसाद, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.