मिर्जापुर, जनवरी 5 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगौती देई गांव स्थित क्रशर प्लांट पर रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार दो संचालक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। मारपीट में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के भगौती देई गांव के पास पिंटू और संजय भाई का क्रशर प्लांट है। दोनों क्रशर प्लांट संचालकों के समर्थकों के बीच सोमवार रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारु हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। मारपीट और पथराव में दोनों पक्ष से दर्जनों लोग जख्मी हो गए। मामले की जानकारी होते ही अहरौरा थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलि...