चंदौली, फरवरी 13 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के भिटिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को किसान विकास मंच और किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक हुई। बैठक में धान खरीद पोर्टल न खुलने पर कड़ा रोष जताया गया। किसानों ने सरकार और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। जनपद के विभिन्न क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए बनाए गए पोर्टल बंद होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। किसान विकास मंच और किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के संयुक्त प्रदर्शन के बाद डिप्टी आरएमओ राघवेन्द्र सिंह ने 9 फरवरी को धान खरीद पुनः शुरू कराने और जिन किसानों की पोर्टल फीडिंग नहीं हो पाई है, उनकी फीडिंग कराने का आश्वासन दिया था। साथ ही 12 फरवरी को पोर्टल खुलने की बात कही गई थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.