गंगापार, दिसम्बर 31 -- बुधवार को भीषण कोहरे व ठंड का असर क्षेत्रीय सड़कों पर साफ दिखाई दिया। प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। सभी वाहन फोग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखाई दिए। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि से ही कोहरा छाने लगा था, जो रात्रि ढ़लने के साथ-साथ बढ़ता ही गया। नतीजतन हाईवे पर चल रहे कई वाहन सड़क किनारे खड़े हो गए और कोहरा छंटने का इंतजार करने लगे। सोमवार की सुबह कोहरा कम होने पर सभी वाहन फोग लाइट जलाकर धीमी गति के साथ पूरी सतर्कता से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ पड़ रहे कड़ाके की ठंड के बावजूद उरुवा बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलाने से विभिन्न चौराहों पर राहगीर ठिठुरते रहे। लोग किसी तरह व्यक्तिगत अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहें हैं। लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.