लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता कोलेस्ट्राल कम करने वाली स्टैटिन दवा की ज्यादा खुराक लेने वाले हृदय रोगियों में बाईपास सर्जरी के बाद जल्दी सुधार हुआ है। ऑपरेशन के बाद इनमें दिल की पंपिंग क्षमता, सूजन व ऑक्सीजन की कमी और अनियमित धड़कन की समस्या और मांसपेशियों से जुड़े जोखिमों में कमी थी। इसके अलावा दिल को नुकसान पहुंचाने वाले बायोमार्कर का स्तर काफी कम था। ये तथ्य इस दवा का असर देखने के लिये पीजीआई और एम्स भोपाल के 48 दिल के रोगियों पर किये गए शोध में आए हैं। शोध को यूएसए के क्युरियस जर्नल ऑफ मेडिकल साइंस ने मान्यता दी है। पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कपूर का कहना है कि दिल की बाईपास सर्जरी के समय व बाद में दिल की मांसपेशियों को नुकसान होना आम समस्या है। अध्ययन में 30 दिन से अधिक समय से स्टैटिन दवा ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.