प्रयागराज, अगस्त 12 -- कैलाश धाम आश्रम में मंगलवार को तिरंगा यात्रा अभियान के तहत लिटिल मिलेनियम स्टार्स के बच्चों ने सनातन तिरंगा यात्रा निकाली। अखंड भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया। अध्यक्षता आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद महाराज ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता से भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का सकंल्प लेना चाहिए। इस मौके पर कन्या एवं बटुक पूजन किया गया। राधारमण पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...