गोरखपुर, जनवरी 11 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक अंतर्गत कुशहरा गांव के मुख्य मार्ग पर जिला पंचायत द्वारा बनवाए गए नाले का स्लैब टूटकर खतरनाक हो गया है। निर्माण के एक साल भी नहीं बीता कि स्लैब टूट गया, जिससे बाइक सवार और पैदल राहगीर बार-बार नाले में गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले लगभग 4 महीनों से यह समस्या बनी हुई है। स्लैब टूटने के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। गांव के निवासी महेंद्र सिंह, राजेंद्र, अरविंद, शैलेंद्र आदि ने बताया कि रोजाना कई लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिला पंचायत विभाग की ओर से अब तक कोई मरम्मत या सुधार का कार्य नहीं शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने तत्काल इस टूटे स्लैब की मरम्मत कराने और नाले को सुरक्षित बनाने की मांग की है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इस...